Daily Horoscope
✕

COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona का कहर, संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ के पार

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (22:03 IST)
लंदन। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, विश्वभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर के बीच सोमवार सुबह  संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ से अधिक हो गई है। यह विश्वविद्यालय दुनियाभर से कोरोनावायरस संबंधी आंकड़े एकत्र करता है।

यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों में इस वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा कई सरकारों ने वास्तविक संख्या नहीं बताई है। इस घातक वायरस से अब तक 10.1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी मानना ​​है कि वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा है।

अमेरिका, ब्राजील और भारत ने अब तक सबसे अधिक मामलों की जानकारी दी है। हालांकि हाल के हफ्तों में संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि यूरोप के कारण हुई है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। यूरोप में अब अब तक इस महामारी से 2,40,000 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।
पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा था कि यूरोप में करीब सात लाख मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट थी और यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लगभग एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार था। यूरोप में आए नए मामलों में से करीब आधे मामले ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और स्पेन से हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख