Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी से कांग्रेस का सवाल, कैसे कटेंगे दिहाड़ी करने वाले मजदूर के 21 दिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi
, मंगलवार, 24 मार्च 2020 (23:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण लॉकडाउन के आग्रह को मानने को तैयार है, लेकिन मोदी को बताना चाहिए कि उन गरीबों के 21 दिन कैसे कटेंगे जो दिहाड़ी कर अपना पेट पालते हैं।
Prime Minister Narendra Modi
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा कि आदरणीय मोदीजी, देश तो लॉकडाउन का हर आग्रह मानेगा। पर आपने कोरोना महामारी को रोकने के लिए क्या किया। स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा कैसे होगी।
 
उन्होंने मोदी से सवाल किया कि कोरोना से पैदा हुए रोज़ी रोटी के महासंकट का क्या हल किया। गरीब, मज़दूर, किसान, दुकानदार, दिहाड़ी मजदूर के 21 दिन कैसे कटेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घबराएं नहीं, समझिए क्या होता है LockDown, क्या खुला रहेगा और क्या बंद