Festival Posters

WHO ने चेतावनी, जल्द नहीं हुआ वैक्सीनेशन तो जानलेवा हो सकता है डेल्टा वेरिएंट

Webdunia
शनिवार, 31 जुलाई 2021 (09:47 IST)
वॉशिंगटन। विश्व स्वास्थ्‍य संगठन (WHO) दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। उसने सभी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर टीकाकरण अभियान में तेजी नहीं आई तो डेल्टा समेत कोरोना के नए वेरिएंट वर्तमान से ज्यादा जानलेवा हो सकते हैं।
 
WHO के इमरजेंसी डाइरेक्टर माइकल रेयान ( Michael Ryan) ने कहा टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा कि डेल्टा वेरिएंट हमारे लिए चेतावनी है कि हम जल्द इसे दबाने के लिए आवश्यक कदम उठाए, वरना स्थिति और ज्यादा बुरी हो सकती है। डेल्टा वेरिएंट के खतरनाक परिणामों को देखते हुए इस पर काबू पाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।
 
तेजी से फैलने वाला डेल्टा वेरिएंट अब तक 132 देशों में दस्तक दे चुका है। WHO ने सितंबर के आखिरी तक सभी देशों से अपील की है कि कम से कम अपनी 10 प्रतिशत आबादी को टीकाकरण जरूर कर दें। साल के अंत तक 40 प्रतिशत आबादी को वैक्सीनेशन के दायरे में लाना होगा।
 
WHO के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घ्रेबेसिस ने कहा कि अब तक चार वेरिएंट को लेकर चिंता है और जब तक कोरोना वायरस फैलता रहेगा, तब तक और वेरिएंट सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सप्ताह में औसतन 80 प्रतिशत की दर से संक्रमण बढ़ रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.66 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 41.99 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में ही दिखाई दिया। यहां अब तक 3.47 करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 6.12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट बनेगा UP की अर्थव्यवस्था का गेमचेंजर: 1 ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य को देगा रफ्तार, रोजगार और निवेश में बड़ा उछाल

UP में गो-आश्रय स्थलों की हाईटेक निगरानी: 5446 केंद्रों पर 7592 CCTV कैमरे, 56 जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव

राजकोट पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित

केरल के CM विजयन का राहुल पर पलटवार, बोले- वे अनुभव से नहीं सीखते... भाजपा की बी टीम है कांग्रेस

LPG संकट का तोड़, गुजरात बनास डेयरी के प्लांट में रोज बनता है 1800 KG बायोगैस, 15 राज्य अपनाएंगे यह मॉडल

अगला लेख