Hanuman Chalisa

15 दिन में 11 देशों में फैला कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, WHO ने चेताया- मचा सकता है तबाही

Webdunia
गुरुवार, 24 जून 2021 (10:57 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का खतरा अभी टला नहीं है। यहां डेल्टा के बाद देश में डेल्टा प्लस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। महाराष्‍ट्र, केरल, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में डेल्टा प्लस के नए मरीज मिले हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट पूरी दुनिया में तबाही मचा है।
 
इस बीच कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को लेकर WHO ने पूरी दुनिया को आगाह किया है। WHO के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट अब तक दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है। पिछले 2 हफ्ते के दौरान डेल्टा वेरिएंट 11 नए देशों में फैला है। ये ट्रेंड जारी रहा तो फिर कई और देशों में तबाही मच सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना का ये वेरिएंट दूसरे के मुकाबले काफी तेजी से फैल रहा है। WHO की तरफ से जारी कोरोना के साप्ताहिक अपडेट में कहा गया है कि कोरोना का अल्फा वेरिएंट 170 देशों में फैल गया है। बीटा 119 देशों को परेशान कर रहा है। जबकि 71 देशों में गामा वेरिएंट मिले है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा की बारीकी से निगरानी की जा रही। डेल्टा वेरिएंट अल्फा की तुलना में काफी अधिक तेजी से फैल रहा है और यहीं ट्रेंड जारी रहता है तो ये और कई देशों में बड़े पैमाने पर फैल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

मध्य पूर्व में व्याप्त संकट से अरब क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए गहराता जोखिम

Gmail की 22वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा, अब बदल सकेंगे अपनी पुरानी ईमेल आईडी, जानें आसान स्टेप्स

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा—वीडियोग्राफी पर फैसला हाई कोर्ट करेगा

युद्ध थमने की उम्मीद से क्रूड सस्ता, सोना चमका, चांदी फिसली

अगला लेख