WHO की चेतावनी, घातक होगा कोरोना महामारी का दूसरा साल

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (07:31 IST)
संयुक्त राष्ट्र। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा।
 
WHO ने अमीर राष्ट्रों से अपील की है कि वह बच्चों के टीकाकरण के बारे में फिर से विचार करें। संगठन ने इन देशों से कोवैक्स योजना के तहत गरीब देशों को कोविड-19 वैक्सीन दान करने की अपील की है।
 
घेब्रेयियस ने कहा कि WHO कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत की मदद कर रहा है और हजारों की संख्या में ऑक्सीजन कॉनसनट्रेटर, अस्थायी एवं चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रहा है।
 
विश्व निकाय के महानिदेशक ने कहा कि भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतों बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं जो भारत की मदद कर रहे हैं।

डॉ. टेड्रोस ने कहा कि कोरोना को लेकर आपातकालीन स्थिति केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड और मिस्र जैसे देश भी कोरोना के बढ़ते मामलों से परेशान हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में अब तक  2,40,46,809 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से 2,62,317 लोग मारे जा चुके हैं और 37,04,893 लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि 2 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

जीआईएस 2025 से उभरी भविष्य की तस्वीर, स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन ने नवाचार को बढ़ावा दिया

भारत-पाक युद्द हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे?

Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट

पानी बंद होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका, सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर कितना निर्भर है भारत?

अगला लेख
More