shiv chalisa

WHO का दल चीन जाएगा, करेगा कोरोनावायरस की उत्पत्ति की जांच

Webdunia
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (15:49 IST)
बीजिंग। चीन ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच करने के लिए डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों का समूह गुरुवार को यहां आएगा। इसके साथ ही इसे लेकर विशेषज्ञों की यात्रा को लेकर अनिश्चितता का अंत हो गया।
 
सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ 14 जनवरी को चीन का दौरा करेंगे। वे वुहान जाएंगे, जहां 2019 के दिसंबर में इस संक्रमण के मामले सबसे पहले सामने आए थे।
ALSO READ: Covid 19 : भारत में 6 माह बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, रिकवरी दर 96.43 प्रतिशत
वुहान में वायरस की उत्पत्ति की व्यापक मान्यता पर सवाल उठाने वाले बीजिंग ने विशेषज्ञों के 10 सदस्यीय दल को दौरे की अनुमति देने में विलंब किया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के उप प्रमुख जेंग यिशिन ने 9 जनवरी को मीडिया से कहा था कि वुहान में टीम के आने के वक्त पर अभी विचार किया जा रहा है।
 
जेंग ने बताया कि चीन और डब्ल्यूएचओ के बीच 4 वीडियो कॉन्फ्रेंस में जांच के विशेष बंदोबस्त को लेकर सहमति बनी है। जांच करने आ रहे दल के साथ चीन के विशेषज्ञ भी वुहान जाएंगे। इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस अधानोम गेब्रेएसस ने विशेषज्ञों के दल को आवश्यक अनुमतियां नहीं देने पर बीजिंग की आलोचना की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख