biodatamaker

Corona की चपेट में आएगा दुनिया का हर दसवां व्‍यक्ति, WHO ने जताई आशंका

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (22:02 IST)
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आ चुकी है और अब भी बहुत बड़ी आबादी पर संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। दुनिया के हर दसवें व्यक्ति के कोरोना संक्रमण के चपेट में आने की पूरी आशंका है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, लोगों के कोरोनावायरस यानी कोविड-19 से संक्रमित होने के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे बस एक पहलू हैं क्योंकि इतने वृहद स्तर पर गिनती के सटीक होने की संभावना कम होती है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक पूरी दुनिया में 3,50,78,236 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तथा अब तक 10,36,104 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल रायन ने आज कहा, दुनिया के हर दसवें व्यक्ति के कोरोना संक्रमण के चपेट में आने की पूरी आशंका है। हालांकि शहरी और ग्रामीण इलाकों के अनुसार, संक्रमण की स्थिति बदल सकती है।

कुल मिलाकर यह कहना उचित होगा कि दुनिया की बड़ी आबादी पर अब भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अब हम मुश्किल समय की ओर जा रहे हैं। यह महामारी लगातार फैल रही है। उन्होंने कहा, दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और यूरोप तथा पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में संक्रमण और मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं।
डॉ. रायन ने इससे पहले कहा था कि संक्रमण के जो आंकड़े अभी सामने आ रहे हैं, वे कुल संक्रमितों की संख्या को सटीक नहीं दर्शाते हैं।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है FCRA संशोधन बिल 2026? जानिए अमेरिका से लेकर मिजोरम के CM क्यों हैं चिंतित

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

36 राज्यसभा सांसदों से PM मोदी की मुलाकात, लॉबिस्टों और पावर ब्रोकरों से किया सावधान

अगला लेख