dharma sangrah
✕

WHO को चाहिए कोरोनावायरस अभियान के लिए फंड

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (12:45 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के वैक्सीन तथा इसके उपचार के लिए चिकित्सा विज्ञान पद्धति के विकास के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में 'एक्सेस टू कोविड-19 टूल्स (एसीटी) एक्सिलेरेटर' नामक चलाए जा रहे वैश्विक अभियान के लिए जल्द से जल्द फंड जुटाने की अपील की है।
 
गुटेरेस ने गुरुवार को 'एक्सेस टू कोविड-19 टूल्स एक्सिलेरेटर' के शुभारंभ के अवसर पर विश्व समुदाय से अपील करते हुए कहा कि दुनिया को दोबारा पहले की तरह ही गतिशील, कार्यशील और समृद्ध बनाने के लिए हमें कोविड-19 जैसी वैश्विक समस्या का समाधान निकालना होगा, जिसके लिए बड़े पैमाने पर फंड की जरूरत है। 
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि अब तक इसके लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया जा चुका है,  जो कि इस अभियान के पहले चरण को शुरू करने के लिए काफी आवश्यक है, लेकिन इसे सफल बनाने के लिए हमें 35 अरब डॉलर की जरुरत है।
 
अगले तीन महीनों के भीतर इस वैश्विक अभियान के लिए 15 अरब डॉलर जुटाने होंगे जिससे वैक्सीन और उपचार पद्धति के विकास के लिए अनुसंधान कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। इसीलिए विश्व समुदाय को तुरंत इसमें अपना योगदान देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अगला लेख