Hanuman Chalisa

WHO चीफ ने चेताया, खत्म नहीं हुआ है कोरोना, 1 अरब लोगों को नहीं मिली वैक्सीन

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (22:59 IST)
बर्लिन। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख ने रविवार को चेताया कि निश्चित तौर पर कोविड महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कम आय वाले देशों के करीब एक अरब लोगों को अब भी कोविड-रोधी टीके की खुराक नहीं दी जा सकी है।
 
जिनेवा में संगठन की वार्षिक बैठक की शुरुआत करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस ने मौजूद अधिकारियों से कहा, 'नमूनों की जांच और अनुक्रमण में कमी का मतलब है कि हम वायरस की उपस्थिति को लेकर अपनी आंखें मूंद रहे हैं।'
 
वैश्विक हालात पर आधारित हालिया साप्ताहिक रिपोर्ट के मद्देनजर घेब्रेयसस ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में मार्च के बाद कई सप्ताह से कमी दर्ज किए जाने के बाद मामलों में स्थिरता देखी गई है जबकि मौत के मामलों में भी कमी आई है।
 
उन्होंने कहा कि हालात में सुधार और दुनिया की 60 फीसदी आबादी का टीकाकरण होने के बावजूद जब तक महामारी हर जगह खत्म नहीं हो जाती, तब तक ये हर जगह खत्म नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संतुलन जरूरी

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमाई, यूपी में संवर रहा है ग्रामीण महिलाओ का जीवन

अगला लेख