suvichar

क्या ‘व्‍हाट्सएप’ पर होगा ‘वैक्सीन’ का स्लॉट बुक… क्‍या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने?

Webdunia
सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (16:51 IST)
कोरोना वैक्‍सीन की शुरुआत के साथ ही इसे लेकर धांधली भी शुरु हो गई है। क्या आपको भी कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर विज्ञापन या किसी दूसरे माध्यम से कोई फर्ज़ी जानकारी मिल रही है?

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मंत्रालय ने इस तरह के फर्जीवाड़े से सतर्क रहने को कहा है। कई लोग कोरोना वायरस और इसके वैक्सीन को लेकर गलत व फर्ज़ी जानकारी फैला रहे हैं। मंत्रालय ने इस संबंध में पोस्टर भी जारी किया है।

वैक्सीनेशन के नाम पर जारी इस विज्ञापन में दावा किया गया है कि लोग सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के जरिए कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। इस विज्ञापन में एक फोन नंबर भी दिया गया है। इस नंबर को लेकर दावा किया गया है कि यह केंद्र सरकार के CoWIN वैक्सीन मैनेजमेंट सिस्टम से इंटीग्रेटेड और इसके जरिए एक बार में चार लोगों के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट बुक किया जा सकता है।

इस विज्ञापन में कहा गया है कि ​स्लॉट बुक करने से पहले लोगों को अपना नाम, उम्र और आधार कार्ड तैयार रखना और अपने नजदीकी अस्पताल का पिन कोड भी तैयार रखें। इसमें कहा गया है, ’45 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिक वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे डोज़ के लिए योग्य हैं’

क्‍या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने?
मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में इसे फर्ज़ी करार दिया गया है। इस तरह के दूसरे विज्ञापन से भी सावधान रहने को कहा है। साथ में मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति केवल CoWIN पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए ही वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस महामारी के प्रति लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक तरफ वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। दूसरी ओर हर किसी को इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ नारे के साथ मंत्रालय लोगों से मास्क पहनने, साबुन से नियमित समय पर हाथ धोन और सामाजिक दूरी बनाने की अपील कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मेरी मर्दों में दिलचस्पी नहीं... महिलाओं को लेकर यह क्या बोल गए ट्रंप

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

सभी देखें

नवीनतम

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं गब्बर की नई दुल्हनिया

अहमदाबाद का 'मेगा ट्रांसपोर्ट प्लान : 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले शहर में लग्जरी और ST बसों की नो-एंट्री

गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर के साथ हैवानियत, बंधक बनाकर पीटा, प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में यीडा क्षेत्र से उठेगी 'चिप क्रांति' की नई लहर, डीडीआईसी ओसैट यूनिट से बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

ओडिशा में ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

अगला लेख