dipawali
✕

जानिए, कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच क्या होता है अंतर

Webdunia
मंगलवार, 24 मार्च 2020 (21:04 IST)
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की मध्यरात्रि से पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने का ऐलान किया। जानिए कर्फ्यू और लॉकडाउन में क्या अंतर होता है।
 
आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को एक समय सीमा के लिए घरों में रहने के लिए प्रशासन की ओर से कर्फ्यू का आदेश दिया जाता है। 
 
कर्फ्यू के तहत लोगों को हिदायत दी जाती है कि वो अपने घरों से बाहर सड़कों पर न निकलें। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और बाजार सब बंद रहते हैं। उल्लंघन करने वाले की गिरफ्तारी हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
 
वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन एक आपातकाल व्यवस्था होती है, जिसमें लोगों को अलग-थलग करने के लिए इसे  गाया जाता है। इस दौरान लोगों को किसी इलाके या इमारत में रहने के निर्देश दिए जाते हैं और वहां से निकलने के लिए मना किया जाता है।
 
उन्‍हें केवल आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है। हालांकि इस दौरान आवश्यक सुविधाएं जारी रहती हैं, लेकिन यह भी प्रशासन पर निर्भर करता है कि वह किन सेवाएं को जारी रखना चाहता है।
 
लॉकडाउन में स्थानीय प्रशासन निजी संस्थानों को बंद करवा देता है और वर्क फ्रॉम होम के आदेश देता है। इसका उद्देश्य यह है कि लोग अपने घरों में ही रहें ताकि किसी तरह का संक्रमण नहीं फैले। 
कर्फ्यू और लॉकडाउन दोनों को अलग-अलग स्थितियों में लगाया जाता है। दोनों के बीच अंतर प्रशासन द्वारा जारी रखी गईं सेवाओं का होता है। लॉकडाउन में कोर्ट की मंजूरी के बिना गिरफ्तारी नहीं की जा सकती जबकि कर्फ्यू में पुलिस बिना कोर्ट की मंजूरी के भी गिरफ्तार कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख