Hanuman Chalisa

क्या है Hantavirus, जानिए लक्षण और शरीर पर कैसे होता है इसका अटैक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 मार्च 2020 (18:36 IST)
कोरोना वायरस से फैली दहशत के बीच चीन से एक और डराने वाली खबर सामने आई। यह थी हंता वायरस (Hantavirus) के संक्रमण की। Hantavirus से एक व्‍यक्‍ति की मौत का मामला सामने आया है। अब कोरोना के बाद हंता वायरस दशहत फैली हुई है।
 
आखिर क्या है Hantavirus और कैसे फैल रहा है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार यह वायरस का एक परिवार है, जो चूहे, गिलहरी जैसे कुतरने वाले जानवरों से फैलता है। यह वायरस लोगों में अनेक बीमारियों का कारण बन सकता है।
ALSO READ: चीन से बड़ी खबर, नए वायरस ‘हंता’ से एक की मौत
 
हंता वायरस मानव शरीर में पल्मोनेरी सिंड्रोम पैदा कर सकता है। इस वायरस के प्रभावी होने पर रक्तस्त्राव बुखार और गुर्दे में तकलीफ हो सकती है।
 
यह वायरस हवा से नहीं, बल्कि चूहे और गिलहरी जैसे जानवरों के काटने, मूत्र, चेहरे और लार के संपर्क में आने से मानव शरीर में फैलता है। 
हंता वायरस (Hanta virus) के लक्षण : CDC के अनुसार अगर व्यक्ति हंता वायरस का शिकार हो जाता है तो उसे थकान, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द के साथ चक्कर आना, पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
 
अगर इसका इलाज नहीं किया जाए तो खांसी हो सकती है। साथ ही सांस लेने में तकलीफ के साथ ही यह और भी घातक हो सकता है।
 
सीडीसी के अनुसार इस वायरस में मृत्यु दर 38 प्रतिशत है। हालांकि इसके लक्षणों पर अभी रिचर्स चल रहा है।
 
इस वायरस के कारण निम्न रक्तचाप, किडनी खराब जैसी स्थिति भी हो सकती है। हंता वायरस का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैल सकता है।
 
CDC के अनुसार चूहे जैसे काटने वाले जानवरों की जनसंख्या नियंत्रण कर ही इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

Hell-Hole : 'नरक' वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद के बाद 24 घंटे में ही डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, भारत ने क्या कहा

CM मोहन यादव की पहल रंग लाई, गेहूं खरीदी का कोटा 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को बड़ी राहत

Election 2026 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, 92 प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु में 84 प्रतिशत

डोमिनगढ़ फोरलेन सड़क और रेल ओवरब्रिज का CM योगी ने किया निरीक्षण, निर्माण तेज करने के निर्देश

अब हर छात्र पर डिजिटल नजर : ‘अपार प्लस’ से UP में 2.68 करोड़ आईडी जनरेट, योगी सरकार का एजुकेशन ट्रैकिंग मॉडल बना मिसाल

अगला लेख