Hanuman Chalisa

विशेषज्ञों ने दी राय, बच्चों के लिए मास्क लगाना सिद्ध होगा हानिकारक

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (22:26 IST)
नई दिल्ली। एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया जाना अवैज्ञानिक और हानिकारक है। उन्होंने अपनी बात विस्तारपूर्वक रखते हुए कहा कि सही ढंग से मास्क नहीं लगाने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है और कोविड के स्थानिक बनने के कारण मास्क की सीमित भूमिका रह गई है।
 
हालांकि सरकार ने फिलहाल कोविड संबंधी कोई दिशानिर्देश या मास्क लगाने का आदेश नहीं दिया है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 200 निजी स्कूलों ने मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले ही छात्रों और कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।
 
सामान्य चिकित्सक तथा संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया ने कहा कि जब बीमारी स्थानिक होती है तो सभी आयु समूहों व बच्चों के लिए मास्क का लाभ और भी कम हो जाता है। फिर हमें यह याद रखने की आवश्यकता है कि मास्क सही ढंग से नहीं लगाने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। यदि बच्चे मास्क को छूते रहेंगे तो यह उन्हें संक्रमण के प्रति संवेदनशील बना देगा।
 
लहरिया ने कहा कि महामारी के दौरान भी डब्ल्यूएचओ ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क की सलाह नहीं दी थी। 5 से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी मास्क अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक थे। इनका लाभ न के बराबर था, लिहाजा मास्क अनिवार्य नहीं हैं।
 
नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष सुधा आचार्य के मुताबिक दिल्ली के करीब 230 निजी स्कूलों ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और सामाजिक दूरी के नियम लागू कर दिए हैं। इनमें बाल भारती, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी और एहल्कॉन पब्लिक स्कूल जैसे विद्यालय शामिल हैं।
 
लहरिया ने बताया कि मास्क की कोविड महामारी में एक निश्चित निवारक भूमिका है। जब वायरस नया था और लोगों को टीका नहीं लगाया गया था तो मास्क संक्रमण को फैलने से रोकने में सहायक था। उन्होंने कहा कि अब जब कोविड स्थानिक और सर्वव्यापी है तो संक्रमण को कम करने में सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय के रूप में मास्क की सीमित भूमिका रह गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पेलेट गन, लाठीचार्ज को लेकर भारी हंगामा, संसद दोपहर 12 बजे तक स्थगित

'बेटी के बयान से दुखी हूं, लेकिन पिता को दोष नहीं दे सकते'— केशव महंता के बचाव में बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड

CM भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि, जानिए 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम के जीवन की 10 प्रेरक और प्रेरणादायक बातें

अगला लेख