चीन में कोरोना के बाद नई बीमारी का कहर, 7 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (20:59 IST)
बीजिंग। चीन में एक नई संक्रामक बीमारी से 7 लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए मनुष्यों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की।
 
पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में साल की पहली छमाही में एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबरों के हवाले से कहा कि बाद में पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोगों के संक्रमित होने का पता चला।
 
इस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। डॉक्टरों को उसके शरीर में ल्यूकोसाइट और प्लेटलेट के कम होने का पता चला। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई।
 
रिपोर्ट के अनुसार अन्हुई और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में कम से कम 7 लोगों की वायरस से मौत हो गई। एसएफटीएस वायरस नया नहीं है। चीन में 2011 में इसका पता चला था।
 
विषाणु विज्ञानियों का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले किलनी (टिक) जैसे कीड़े से मनुष्य में फैल सकता है और फिर मानव जाति में इसका प्रसार हो  सकता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More