Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग से ज्यादा कारगर ‘मास्क’ और ‘वेंटिलेशन’

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (17:00 IST)
किसी कमरे में कोविड-19 के हवा से होने वाले प्रसार को रोकने के लिए शारीरिक दूरी से अधिक महत्वपूर्ण मास्क और बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है।

फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान में अनुसंधानकर्ताओं ने विद्यार्थियों और एक शिक्षक के साथ एक कक्षा का कंप्यूटर मॉडल तैयार किया है। इसके बाद अनुसंधानकर्ताओं ने हवा के प्रवाह और बीमारी के प्रसार के संबंध में नमूना तैयार किया और हवा से संक्रमण फैलने के खतरे को मापा।

कक्षा का मॉडल 709 वर्ग फुट का था जिसमें नौ फुट ऊंची छत थी। यह किसी छोटे आकार वाली कक्षा के समान थी। प्रारूप में मास्क लगाए हुए विद्यार्थियों - जिसमें से कोई भी एक संक्रमित हो सकता है और कक्षा में आगे मास्क लगाए एक शिक्षक को रखा गया।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा में सहायक प्राध्यापक माइकल किनजेल ने कहा, “यह अनुसंधान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आंतरिक वातावरण में सुरक्षा को हम कैसे समझ रहे हैं इस पर मार्गदर्शन देता है'

किनजेल ने कहा, ‘अध्ययन में पाया गया कि हवा से होने वाले प्रसार को रोकने के लिए छह फुट की दूरी की जरूरत नहीं है जब आपने मास्क जरूर लगाया हो'

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक अध्ययन दर्शाता है कि मास्क लगाने से, प्रसार की आशंका शारीरिक दूरी बढ़ने के साथ घटती नहीं है जो इस बात पर जोर देता है कि स्कूलों या अन्य स्थानों पर क्षमता बढाने के लिए मास्क को आवश्यक बनाने की कितनी जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

अगला लेख