Hanuman Chalisa

Pfizer-BioNTech वैक्सीन को बहरीन ने भी दी अनुमति, ऐसा करने वाला दूसरा देश बना

Webdunia
शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (13:21 IST)
वैक्‍सीन को लेकर पूरी दुनिया को इंतजार है। ऐसे में फाइजर की वैक्‍सीन दुनिया के लिए एक उम्‍मीद बनी हुई है। इधर बहरीन ने भी फाइजर-बायोएनटेक की वैक्‍सीन को अनुमति दे दी है।

मीड‍िया रिपोर्ट के मनामा ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अमेरिकी दिग्गज फार्मा कंपनी Pfizer और उसकी जर्मन पार्टनर BioNTech की वैक्सीन कब से देने की शुरुआत होगी।

ब्रिटेन ने बुधवार को कहा था कि उसने कोविड-19 वैक्सीन के सामान्य उपयोग की मंजूरी दे दी है, और उसे अगले
हफ्ते से शुरू करने की योजना है।

बता दें कि बहरीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 87000 मामले सामने आए हैं। इनमें से 341 की मौत हो चुकी है।

ऐसे में बहरीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ Pfizer-BioNTech वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बहरीन ब्रिटेन के बाद ऐसा दूसरा देश बन गया है, जिसने इस वैक्सीन को हरी झंडी दी है।
बहरीन की न्यूज एजेंसी (BNA) को दिए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार नेशनल हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी के सीईओ, मरियम अल जमहमा ने कहा कि, ‘Pfizer-BioNTech वैक्सीन की मंजूरी से देश में कोविड -19 के खिलाफ जंग में एक और महत्वपूर्ण परत जुड़ जाएगी

हालांकि, मनामा ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अमेरिकी फार्मा कंपनी Pfizer और उसकी जर्मन पार्टनर BioNTech की वैक्सीन कब से देने की शुरुआत होगी। ब्रिटेन ने बुधवार को कहा था कि उसने कोविड -19 वैक्सीन के सामान्य उपयोग की मंजूरी दे दी है, और उसे अगले हफ्ते से शुरू करने की योजना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

अगला लेख