Daily Horoscope
✕

वैक्सीन लगवाने पर स्कूटी फ्री, लकी ड्रॉ में खुल सकता है सोने का सिक्का

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (20:31 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए आकर्षित करने के लिए अब लालच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं वैक्सीन लगवाने वालों के लिए यहां बिरयानी और मोबाइल रिचार्ज कूपन भी दिया जा रहा है। ड्रॉ में इनाम के तौर पर सोने के सिक्के, मिक्सर, ग्राइंडर, स्कूटी, वॉशिंग मशीन आदि जीते जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए कोवलम में एनजीओ वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को एक प्लेट बिरयानी और मोबाइल रिचार्ज का कूपन दे रही है। इसके अलावा वैक्सीन लगवाने वालों के लिए साप्ताहिक लकी ड्रॉ भी निकाला जा रहा है। ड्रॉ में इनाम के तौर पर सोने के सिक्के, मिक्सर, ग्राइंडर, स्कूटी, वॉशिंग मशीन आदि जीते जा सकते हैं।

मछुआरा बहुल कोवलम में अभी तक 50-60 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है, जबकि यहां कुल आबादी 14 हजार से ज्यादा है। इनमें 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 6000 से ज्यादा है। सामाजिक संस्था के मुताबिक लकी ड्रॉ की घोषणा से पहले बहुत कम लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन अब लोग वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 19 हजार 448 मामले सामने आए हैं, जबकि 351 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इस दौरान 31 हजार 360 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख