sawan somwar

COVID-19 : मुंबई में रोका टीकाकरण, जानिए क्या है वजह...

Webdunia
रविवार, 17 जनवरी 2021 (01:02 IST)
मुंबई। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शनिवार को कहा कि कोविन ऐप संबंधी तकनीकी मुद्दों के चलते यहां अगले 2 दिन तक कोरोनावायरस (Coronavirus) टीकाकरण अभियान निलंबित रहेगा। कोविन ऐप टीकाकरण के लिए पंजीकरण की अनुमति देता है।

बीएमसी ने एक बयान में कहा, कोविड-19 टीकाकरण के लिए डिजिटल पंजीकरण अनिवार्य है लेकिन आज इस अभियान के पहले दिन किसी तकनीकी समस्या के स्थिति में ऑफलाइन पंजीकरण की अनुमति दी गई थी।

इसने कहा कि लेकिन राज्य सरकार ने अब निर्देश दिया कि सभी अगले पंजीकरण ऐप के माध्यम से किए जाने चाहिए। बीएमसी ने कहा कि इसी निर्देश एवं कोविन ऐप संबंधी दिक्कत के चलते मुंबई में टीकाकरण अभियान तब तक निलंबित रहेगा जब तक केंद्र सरकार दिक्कत को दूर नहीं कर देती।

महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों के लिए राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों तक टीकाकरण की योजना नहीं है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

CM योगी के साथ कांवड़ियों पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने बरसाए फूल, UP में सियासत गरमाई, AIMIM ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

अगला लेख