Festival Posters

UP में कोरोना कर्फ्यू 2 दिनों के लिए और बढ़ा, सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा लागू

Webdunia
बुधवार, 5 मई 2021 (17:22 IST)
4
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताहांत पर लगाए गए कोरोना कर्फ्यू की अवधि बुधवार को 2 और दिनों के लिए 10 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दी है।

सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि कोरोना कर्फ्यू पिछले शुक्रवार को रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लगाया गया था जिसे 3 मई को 48 घंटे के लिए बढ़ाकर 6 मई की सुबह 7 बजे तक कर दिया गया था। अब इसे बढ़ाकर सोमवार (10 मई) सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने फैसला प्रदेश में कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के अपने प्रयासों के तहत लिया है।  प्रवक्ता ने बताया कि इस इस अवधि में आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं जैसे कि दवा, सब्जी की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां वगैरह जारी रहेंगी और टीकाकरण का काम भी जारी रहेगा।

प्रदेश सरकार ने 29 अप्रैल को सप्ताहांत (सप्ताह के अंतिम दिनों में) कोरोना कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी और सरकार ने इसे लॉकडाउन का नाम नहीं दिया है।  कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी हो रहा है। लोग स्वत: आवागमन कम कर रहे हैं। वर्तमान में 6 मई की प्रात: 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू है और अब इसे 10 मई (सोमवार) को प्रातः 7 बजे तक विस्तार दिया जा रहा है और सभी जिलों में इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
ALSO READ: भारत में Coronavirus त्रासदी के बीच चीन ने की बेहद घटिया हरकत
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए गए कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू की अवधि में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए पूरी छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक गतिविधियां, ई-कॉमर्स से संबंधित कार्य यथावत चलते रहेंगे और राशन वितरण तथा टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से जारी रहेगा।
ALSO READ: CoronaVirus : घर से निकलें तो ये बातें ध्यान में रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को कतई नहीं रोका जाए और पुलिस इनकी यथावश्यक मदद करे तथा विशेष परिस्थितियों के लिए ई-पास की व्यवस्था भी लागू की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि बीते 24 घंटों में 21,165 नए केस आए हैं, जबकि 40,852 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि टेस्ट के महत्व के अनुरूप प्रदेश में एग्रेसिव टेस्टिंग नीति अपनाई गई है।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 2,32,038 जांच हुई है, इसमें से 1,13,000 जांच केवल आरटीपीसीआर माध्यम से हुए हैं और प्रदेश में अब तक 4,20,32,500 टेस्ट किए जा चुके हैं, जो देश में किसी राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक कोविड टेस्ट है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्ज मांगने की कीमत चुकानी पड़ती है, शाहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा

कंपाउंडर ने कबूला साध्वी प्रेम बाईसा को एक से ज्‍यादा इंजेक्शन दिए थे, लेकिन मौत पर सवाल बरकरार

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 12 शहरों को बनाया निशाना, 20 पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत

रामलीला के दौरान बड़ा हादसा, राम के तीर से रावण हुआ अंधा, मुकदमा दर्ज

शेयर बाजार के लिए कैसा रहा हफ्ता, बजट तय करेगा आगे की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

जयशंकर ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, बोले- सीमा पार आतंकवाद बर्दास्त नहीं किया जाएगा

भारत-अमेरिका के बीच कब होगा व्यापार समझौता, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब‍

कौन है 'मोहम्मद दीपक', जिसने कोटद्वार में रोका बवाल, जानें क्‍या है मामला

रामलीला के दौरान बड़ा हादसा, राम के तीर से रावण हुआ अंधा, मुकदमा दर्ज

मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदबल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की संघ में वापसी

अगला लेख