Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में Corona से 303 और मरीजों की मौत, 30317 नए मामले आए सामने

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (20:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 303 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 30317 नए मामले सामने आए।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 303 और मरीजों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर में पिछले दिनों की अपेक्षा कमी आई है और पिछले 24 घंटे में जितने नए मरीज मिले हैं, उससे अधिक उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
ALSO READ: CoronaVirus : घर से निकलें तो ये बातें ध्यान में रखें
प्रसाद ने कहा, पिछले 24 घंटे में 30317 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 38826 है अर्थात जितने और लोग संक्रमित हुए हैं उससे लगभग साढ़े आठ हजार अधिक लोग आज स्वस्थ हुए हैं।
ALSO READ: Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
उन्होंने बताया कि अब तक 9,67,797 व्‍यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। अपर मुख्‍य सचिव के मुताबिक, इस समय राज्य में उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर 3,01,833 रह गई है, जिनमें 2,47,257 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2.66 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई, जबकि अब तक 4.10 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, इलाज और शिक्षा के लिए दिए तुरंत मदद के निर्देश

एनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भाजपा कार्यकर्ता देश-समाज के लिए समर्पित, CM योगी ने स्थापना दिवस पर गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां

60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

अगला लेख