dipawali
✕

अब UP पर टूटा कोरोना कहर, 24 घंटे में 27 हजार 426 संक्रमित

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (18:36 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन हालात खराब होते चले जा रहे हैं और पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट की जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार प्रदेश में 27426 नए संक्रमित मिले हैं और 103 लोगों की मृत्यु हुई है और वहीं कोरोना को लेकर लखनऊ का रिकॉडतोड़ प्रदर्शन जारी है।

24 घंटे में लखनऊ में 6598 मामले आए हैं और यहां पर 35 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमित केस मिलने से लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है।स्वास्‍थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राजधानी लखनऊ में कोरोना के 6598 नए केस सामने आए हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है, वहीं प्रयागराज में 1758, वाराणसी में 2344 और कानपुर में 1403 नए कोरोना केस मिले हैं।
ALSO READ: सीरम के सीईओ ने कहा- टीका उत्पादन बढ़ाने के लिए अमेरिका हटाए निर्यात प्रतिबंध
लखनऊ में डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल पर डीआरडीओ के सहयोग से अतिशीघ्र सभी सुविधाओं से लैस 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इसके क्रियाशील होने के साथ ही लखनऊ में कोविड मरीजों के लिए 5000 अतिरिक्त बेड उपलब्ध हो जाएंगे।
ALSO READ: कुंभ में बवाल, निरंजनी के कुंभ समापन की घोषणा के विरोध में उतरे दूसरे अखाड़े
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। तेजी से बढ़ रहे है कोरोना को रोकने के लिए योगी सरकार रात-दिन काम कर रही है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने स्पष्ट तौर पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि हर कीमत पर संक्रमित मरीज के इलाज की व्यवस्था कराई जाए और अगर किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो उसकी जवाबदेही जिले के प्रशासन की होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख