Biodata Maker

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में मिले Corona के 20510 नए मरीज

अवनीश कुमार
बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (20:26 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 20510 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2  लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई है।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां कहा कि टेस्टिंग की क्षमता निरन्तर बढ़ाई जा रही है।गत एक दिन में कुल 2,10,121 सैंपल की जांच की गई।

प्रदेश में अब तक कुल 3,73,84,344 सैंपल की जांच की गई है।इसमें 90,000 से अधिक सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 20,510 नए मामले आए हैं।

प्रदेश में 1,11,835 कोरोना के एक्टिव मामले में से 97,190 लोग होम आइसोलेशन में हैं।निजी चिकित्सालयों में 1648 लोग तथा शेष मरीज चिकित्सालयों में इलाज भी करा रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में 4,517 तथा अब तक 6,22,810 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है।अब तक 83,49,009 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज लेने वालों में से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई हैं।इस प्रकार कुल 97,42,084 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया है कि अब निजी प्रयोगशाला में जांच के लिए 700 रुपए का भुगतान करना होगा।घर से सैंपल कलेक्ट किया जाएगा तो 900 रुपए का भुगतान करना होगा और अगर कोई अधिक राशि की मांग करता है, तो जिले के CMO या हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

गुंडे सावधान! आम जनता को परेशान किया तो गुजरात पुलिस बनेगी 'हनुमान' : DCM हर्ष संघवी

Gujarat Govt का बड़ा फैसला: Class-1 अधिकारियों पर सख्त नियम लागू, रिटायरमेंट से पहले ही होगी कार्रवाई

Iran Israel War: डिमोना और अराद पर ईरान का मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, न्यूक्लियर साइट के पास तबाही

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी

अगला लेख