sundarkand
✕

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 1230 नए Corona मरीजों की हुई पुष्टि

अवनीश कुमार
बुधवार, 31 मार्च 2021 (18:17 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार तेजी के साथ कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण बढ़ रहा है और कोई भी दिन ऐसा नहीं जा रहा है जिस दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ना हो रही हो। इसी के चलते उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 1230 नए कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं।

इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 67,443 सैंपल की जांच की गई।प्रदेश में अब तक कुल 3,47,98,213 सैंपल की जांच की गई है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1230 नए मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 9,848 कोरोना के एक्टिव मामले में से 6,269 लोग होम आइसोलेशन में हैं।इसके अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों में 273 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,98,535 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों में कोविड संक्रमित व्यक्तियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है तथा कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था भी नि:शुल्क है।अगर आप लोग निजी प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच स्वयं जाकर कराते हैं तो 700 रुपए का भुगतान करना होगा और यदि घर जाकर सैंपल लिया जाएगा तो 900 रुपए का भुगतान करना होगा।

इसके अतिरिक्त टीकाकरण की व्यवस्था भी सरकार द्वारा नि:शुल्क की जा रही है।अगर निजी चिकित्सालयों में कोविड वैक्सीन लगवाते हैं तो उसकी एक डोज की कीमत 250 रुपए है।ज्यादा शुल्क लेने वालों की शिकायत जिले के सीएमओ या कोविड सेंटर में करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख