Hanuman Chalisa

Uttar Pradesh Corona Update : UP में Corona से 71 और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 3762 हुई

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (00:42 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 71 रोगियों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 3762 हो गई। वहीं संक्रमण के 6193 नए मामलों के साथ राज्य में रोगियों की कुल संख्या 2,53,175 तक पहुंच गई है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6193 नए मामले सामने आए हैं। इस समय संक्रमित रोगियों की संख्या 58,595 है जबकि 1,90,818 रोगी ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक कानपुर और लखनऊ में दस-दस रोगियों की, प्रयागराज, गोरखपुर और मेरठ में पांच-पांच रोगियों की मौत हुई। पिछले 24 घंटों में नए मामलों में सर्वाधिक 924 मामले लखनऊ से सामने आए हैं जबकि कानपुर से 382, प्रयागराज से 320, गोरखपुर से 356 और वाराणसी से 203 मामले आए हैं।

अपर मुख्य सचिव सूचना (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज तथा गोरखपुर में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कारागारों में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। जेलकर्मियों की भी नियमित जांच की जाए और कैदियों को जेल भेजने से पहले अस्थाई जेलों में रखा जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण, संपर्कों का पता लगाने तथा मेडिकल परीक्षण के कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं। उन्होंने आईसीयू बिस्तरों की संख्या में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

अगला लेख