Hanuman Chalisa

Uttar Pradesh Coronavirus Update : UP में Corona संक्रमण के 4454 नए मामले, 58 और लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 16 अगस्त 2020 (20:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 58 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 4454 नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 से 58 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2449 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 11 मौतें लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में पांच, कानपुर नगर में चार तथा वाराणसी और सहारनपुर में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई।

शाहजहांपुर, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, गोंडा, देवरिया, बरेली, अयोध्या और अंबेडकर नगर में दो-दो, तथा आगरा, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बुलंदशहर, फतेहपुर, गाजीपुर, जालौन, कौशांबी, ललितपुर, प्रतापगढ़ तथा उन्नाव में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 4454 नए मामले सामने आए हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 814 मामले लखनऊ में सामने आए हैं इसके अलावा कानपुर नगर में 397, गोरखपुर में 385 तथा वाराणसी में 215 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 51,537 है। अब तक 100432 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव प्रसाद ने कहा कि कुल संक्रमित लोगों की संख्या के सापेक्ष मृतक दर घटकर 1.58 प्रतिशत हो गई है और पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। अब यह 65.03 प्रतिशत हो गया है। शनिवार को प्रदेश में 90,914 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 37,86,633 नमूने जांचे जा चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 46000 टन LPG से लदा है टैंकर, जानिए कब पहुंचेगा भारत?

Puducherry Election Results 2026 : पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम

LIVE: पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव परिणाम

संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा, FIR पर तोड़ी चुप्‍पी, बोले- संभव है सरकारी तंत्र का दुरुपयोग

Indore-Pithampur Economic Corridor:करोड़पति हुए किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- भाग्योदय का शंखनाद है यह इकोनॉमिक कॉरिडोर

अगला लेख