Hanuman Chalisa

UP के संत कबीर नगर में 18 Corona पॉजिटिव, सहारनपुर में 9 और मिले

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (17:22 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को 9 और मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। वहीं मुरादाबाद में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। दूसरी ओर, संतकबीरनगर में 18 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। 
 
मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर में अब तक कुल संक्रमित 160 हो गए हैं। इनमें से 80 संक्रमित अकेले देवबंद नगर के हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर मंडल में कुल 196 लोग संक्रमित है। उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन खास बात यह है कि उनकी दर में भारी गिरावट आई है।
 
संत कबीर नगर में मिले 18 नए पॉजिटिव : संतकबीरनगर में 18 और नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में इस रोग से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शनिवार को जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 21 होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज तड़के 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 
 
मुरादाबाद में एक की मौत : मुरादाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लॉकडाउन के दौरान, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पर हुए हमले वाले हाजी नेब मस्जिद नवाबपुरा स्थित मोहल्ले में जमातियों के संपर्क में आने से एक ही परिवार की यह तीसरी मौत है। इससे पहले मृतक के दो भाइयों की 13 तथा 15 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। 
 
प्रयागराज में सर्च अभियान : धार्मिक नगरी प्रयागराज में कोरोना पॉजिटिव मिले शंकरगढ़ और शंकरघाट क्षेत्रों के एक किलोमीटर दायरे में रहने वालों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शंकरगढ़ के कपारी गांव में दो और शिवकुटी क्षेत्र के शंकरघाट में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई। 
 
पचपेड़वा क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित : पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से सटे बलरामपुर के पचपेड़वा इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन इसे हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित करते हुए सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के पचपेड़वा क्षेत्र के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर मे रखा गया था।

सुलतानपुर में मिला एक पॉजिटिव : सुल्तानपुर में निज़ामुद्दीन तबलीगी जमात से जुड़े एक सूडानी के आने के बाद उसके संपर्क में आए मदरसा शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। फरीदीपुर क्वारंटाइन सेंटर रखे गए खैराबाद निवासी मदरसा शिक्षक की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात मिली है।
 
जौनपुर में 12 गिरफ्तार : राज्य के ही जौनपुर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार को बताया पुलिस ने 61 बैरियर और नाका पर 1054 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 241 वाहनों का चालान एवं 7 को सीज कर 31 हजार 800 रुपए समन शुल्क भी वसूला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

खतरे में युद्धविराम! ट्रंप की चेतावनी के बावजूद लेबनान में इजराइली हमले जारी

UP B.Ed JEE Result 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉपर रहीं अलीगढ़ की वंदना सिंह, कितना रह सकता है कटऑफ

योगी की राह पर सम्राट चौधरी, अपराधियों को वॉर्निंग: "या तो राज्य छोड़ो, या श्मशान जाने को रहो तैयार!", अफसरों को भी सख्त अल्टीमेटम

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन लोगों को खास चेतावनी

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

अगला लेख