Narak Chaturdashi
✕

UP के औरैया में एक साथ 7 हॉटस्पॉट, जौनपुर में 16 नए मामले

Webdunia
मंगलवार, 9 जून 2020 (14:38 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पिछले दो दिनों में 7 गांवों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने 7 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है, वहीं जौनपुर में 16 और बुलंद शहर में 13 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर, बुंदेलखंड में संक्रमितों की संख्‍या 250 से ज्यादा हो गई है। 
 
अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने बताया कि पिछले दो दिनों में लोहामंडी बिधूना, रावतपुर याकूबपुर, सलेमपुर अछल्दा, सेनपुर अछल्दा, दानशाह सहार, रामदूत का पुर्वा बल्लापुर एवं बर्रू बेला में कोरोना संक्रमितों के पाए जाने के बाद इन क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में कड़ा परिधीय नियंत्रण रखने हुए चिकित्सीय, आपातकालीन स्थिति, आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की पूर्ति को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
 
जौनपुर में 16 नए संक्रमित : जौनपुर में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर समेत 16 और करोना संक्रमित मामले मिले हैं जिससे जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर हो 300 गई है। 
 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि सोमवार देर रात 16 और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इसमें जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. डीएस यादव भी शामिल हैं। जिले में अब तक कोविड 19 के 300 मामले मिल चुके हैं, जिनमें 152 स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने बताया कि अब तक मिले मामलों में 257 लोग मुंबई से आए प्रवासी श्रमिक हैं।
 
बुलंदशहर में 13 और पॉजिटिव : राज्य के ही बुलंदशहर में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 13 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सिकंदराबाद खुर्जा गुलावठी और ककोड़ क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
 
बस्ती में 100 मरीज स्वस्थ : बस्ती में कोरोना संक्रमित 100 लोगों को स्वस्थ होने के बाद उनके घरों को भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में निरंतर प्रयास चल रहा है। 
 
बुंदेलखंड में संक्रमितों की संख्‍या 250 के पार : बुंदेलखंड क्षे‍त्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 250 के पार हो गई है। बुंदेलखंड के सातों जिलों में से जालौन में सोमवार को अचानक 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह जिला कुल संक्रमितों के मामले में 67 मरीजों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गया है, इससे पहले 64 मरीजों के साथ चित्रकूट में सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या थी। इसी तरह कोरोना मुक्त हो चुका झांसी भी दोबारा इसकी चपेट में आ गया और सोमवार को एक ही दिन में 9 मरीजों के सामने आने से जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 61 पहुंच गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

अगला लेख