Hanuman Chalisa

उप्र सरकार बनाएगी ट्रिपल लेयर वाले सस्ते स्पेशल मास्क, गरीबों को मिलेगा मुफ्त

अवनीश कुमार
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (13:01 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने अब गरीबों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए एकदम और बढ़ाया है और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार की तरफ से मास्क देने की तैयारी कर ली है। जल्द ही प्रदेश के हर गरीब को 2 मास्क सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।
ALSO READ: जानिए कि किसको मिलेगा उत्तरप्रदेश में एक माह का नि:शुल्क राशन?
साथ ही साथ आर्थिक रूप से सक्षम लोगों के लिए भी मास्क बनवा रही है लेकिन इसके लिए मामूली-सी कीमत देनी है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही ट्रिपल लेयर वाले स्पेशल मास्क आम जनता तक सरकार की तरफ से पहुंचा दिए जाएंगे।
 
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बिना मास्क के रह रहे गरीबों की चिंता करते हुए फैसला लेते हुए 66 करोड़ ट्रिपल लेयर वाले स्पेशल मास्क बनाने का आदेश जारी किया है। इस पर सरकार की तरफ से काम भी चालू कर दिया गया है।
 
इन मास्कों का निर्माण खादी के कपड़े से होगा जिसे असानी से धोने के बाद दोबारा भी उपयोग किया जा सकेगा। सरकारी आदेश के अनुसार मास्क गरीबों को मुफ्त में दिया जाएगा, साथ ही अन्य लोगों के लिए इसे मामूली कीमत पर बेचा जाएगा।
 
उत्तरप्रदेश के हर नागरिक को 2-2 मास्क दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार कोई भी हो, वह बिना मास्क के घर के बाहर नहीं निकल पाएगा। बिना मास्क के निकलने वाले पर कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख