biodatamaker
✕

UP में 24 घंटे में मिले 4,164 नए संक्रमित मरीज

अवनीश कुमार
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (21:03 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में तेजी के साथ करोना संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 4,164 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार एक बार फिर सख्त हो गई है और प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
ALSO READ: CM केजरीवाल का आरोप, किसानों का समर्थन करने के कारण दिल्ली सरकार को दंडित कर रही केंद्र सरकार
बताते चलें कि पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बढ़ते करोना संक्रमण को लेकर सरकार सख्त है जिसके चलते प्रदेश में सैंपलिंग का काम बढ़ा दिया गया है और अभी तक प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,77,695 सैम्पल की जांच की गई।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल : तृणमूल का आरोप- प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं महिलाओं का अपमान...
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,54,13,966 सैम्पल की जांच की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 4,164 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 19,738 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 10,666 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,90,117 क्षेत्रों में 5,17,507 टीम दिवस के माध्यम से 3,17,06,947 घरों की 15,38,31,874 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए आप सभी लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण कराना अत्यन्त आवश्यक है। टीकाकरण का कोई भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए घर से निकलकर टीकाकरण जरूर करवाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का प्रयोग जरूर से जरूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख