Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Vaccination: UP ने तोड़ा MP का रिकॉर्ड, 1 दिन में दिए 25 लाख डोज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vaccination: UP ने तोड़ा MP का रिकॉर्ड, 1 दिन में दिए 25 लाख डोज
, बुधवार, 4 अगस्त 2021 (00:20 IST)
उत्तरप्रदेश ने 1 दिन में वैक्सीनेशन के मध्यप्रदेश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हेल्थ मिनिस्ट्री से जारी आंकड़ों के मुताबिक यूपी में 1 दिन में 25 लाख 14 हजार 483 डोज दिया गया। यूपी अब तक 5 करोड़ 9 लाख से ज्यादा टीका लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। मध्यप्रदेश में 21 जून को 17 लाख वैक्सीन की डोज दी गई थी।

 
इसमें 4 करोड़ 32 लाख 47 हजार 485 लोगों को पहला डोज और 80 लाख 54 हजार 700 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। 4 जुलाई को प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड यूपी में दर्ज हुआ था। यूपी में 12 हजार 305 वैक्सीनेशन बूथ बनाए गए थे जिसमें 12,222 सरकारी और 83 प्राइवेट बूथ शामिल हैं। 31 अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

 
योगी सरकार की ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट) की रणनीति कारगर साबित होती दिखाई दी है। आंशिक कोरोना कर्फ्यू और सर्वाधिक वैक्सीनेशन का बड़े पैमाने पर असर हुआ। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। 11 जिले अब कोरोना से मुक्त हो गए हैं। यह जनपद अलीगढ़, बदायूं, एटा, हाथरस, कासगंज, महोबा, श्रावस्ती, अमरोहा, कौशांबी, फर्रुखाबाद व प्रतापगढ़ हैं। लखनऊ में कोरोना के सर्वाधिक 6 केस मिले है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vitamin D की कमी से बढ़े सूखा रोग के मामले, संपन्न परिवार के बच्चे भी हो रहे प्रभावित