Daily Horoscope
✕

Unlcok Guideline:भोपाल में वीकेंड कर्फ्यू,बाजार रहेंगे बंद,शादी के लिए गेस्ट के नाम के साथ लेनी होगी परमिशन

राजधानी में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर में 50 फीसदी कर्मचारी के साथ खुलेंगे

विकास सिंह
सोमवार, 31 मई 2021 (20:50 IST)
भोपाल। मंगलवार से राजधानी भोपाल में अनलॉक को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। 15 जून तक जारी हुई गाइडलाइन में पूरे जिले में शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं राजधानी में किराना,फल,सब्जी की दुकानें रात 8 बजे तक खुल सकेगी। वहीं राजधानी के बाजार अभी पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ इलेक्ट्रिक्ल,बिल्डिंग मटेरियल की दुकान शाम 6 बजे तक खुल सकेगी। 
भोपाल में अनलॉक की पूरी गाइडलाइन
-अत्यावश्यक सेवा देने वाले कार्यालयों को छोड़कर बाकी सभी दफ्तर में 50% फीसदी
-निजी दफ्तर में 50 फीसदी कर्मचारी के साथ खुल सकेंगे।
-धार्मिक स्थलों में एक समय में 4 से अधिक लोग नहीं रह सकेंगे।
कर्मचारियों और 100 फीसदी अफसरों के साथ खुलेंगें।
-धार्मिक स्थलों में एक समय में 4 से अधिक लोग नहीं रह सकेंगे।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू,कर्फ्यू में क्या रहेगा खुला,क्या रहेगा बंद,पढ़ें पूरी गाइडलाइन
-अधिकतम 10 लोगों के साथ अंतिम संस्कार की अनुमति रहेंगी।  
-शादी समारोह में दोनों पक्षों से अधिकतम 20 लोगों की संख्या रहेगी। इसके लिए शादी में शामिल होने वाले लोगों के नाम की सूची के साथ एसडीएम की अनुमति लेनी होगी।
-इलेक्ट्रिकल,बिल्डिंग मटेरियल, मोटर रिपेयर की दुकान शाम 6 बजे तक खुल सकेगी।
-दवा की दुकानें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानें,किराना दुकानें, फल और सब्जियां,डेयरी एवं दुग्ध केंद्र,आटा चक्की रात 8 बजे तक खुल सकेगी।
-समस्त रेस्टोरेंट और भोजनालय केवल टेक होम डिलीवरी के लिए खुल सकेंगे।
-पूरे जिले रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। 
- शराब की दुकानें आबकारी विभाग के नियम के अनुसार संचालित होगी।
-ऑरेंज और रेड जोन वाले वार्ड में लगातार 7 दिन तक 10 से ज्यादा केस आने पर अनलॉक के नियम लागू नहीं होंगे वहां पूरी तरह बंद किया जाएगा
-पूरे जिले में शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा।
-सभी प्रकार के सामाजिक,राजनीतिक,खेल,मनोरंजन,सांस्कृतिक,मेले और धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।
-स्कूल,कॉलेज,कोचिंग संस्थान बंद रहेगी,ऑनलाइन क्लास चलेगी।
-किसी भी स्थान पर 6 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. 
-शॉपिंग मॉल,मल्टीप्लेक्स, टॉकीज, जिम बंद,पिकनिक स्पॉट,ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। 
-निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को रुकने की व्यवस्था निर्माणकर्ताओं को करनी होगी।
-होटल गेस्ट के लिए अनुमति होगी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख