Daily Horoscope
✕

क्या Coronavirus से बचाव कर सकता है BCG का टीका? ब्रिटेन के वैज्ञानिक लगा रहे पता

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (23:08 IST)
लंदन। Corona vaccine news : कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर कई देशों में अनुसंधान चल रहा है। कई देशों में टीके परीक्षण के दौर में भी हैं। इस बीच ब्रिटेन के वैज्ञानिक टीबी के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले बीसीजी (BCG) टीके से कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने की संभावना का परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति करेंगे।
ALSO READ: Covid-19 टीके के आपातकालीन प्रयोग की अनुमति क्लिनिकल प्रयोग डेटा पर निर्भर, अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं फेलूदा से टेस्ट : हर्षवर्धन
इस परीक्षण में कुल 20 हजार वॉलेंटियर पर इसका प्रयोग किया जाएगा। परीक्षण के जरिए विशेषज्ञ यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि क्या बीसीजी (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) का टीका कोरोनावायरस के प्रति सुरक्षा दे पाएगा।
 
दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के एक्जेटर विश्वविद्यालय ने रविवार को कहा कि वह बीसीजी टीके के कोविड-19 रोगियों पर प्रभाव का पता लगाने के लिए चल रहे वैश्विक शोध में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
ALSO READ: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी, त्योहारों में बरती लापरवाही तो फिर से विकराल हो जाएगा Corona
इस परीक्षण में हिस्सा लेने वालों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। फिलहाल टीबी के इलाज के लिए भारत समेत दुनियाभर में हर साल 10 करोड़ बच्चों को यह टीका लगाया जाता है। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

अगला लेख