Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले, Corona virus को लेकर लोग रहें सतर्क

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (16:14 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लोगों को कोरोना वायरस की स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है और लोग सतर्क रहें, क्योंकि अगले 8 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। ठाकरे ने विधानसभा में दिए एक बयान में यह भी बताया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
 
महाराष्ट्र में जनवरी माह से ही मुंबई हवाई अड्डे पर जांच के बाद पृथक रखे गए 167 यात्रियों में से फिलहाल 9 लोग ही पृथक वार्डों में हैं। राज्य में वायरस संक्रमण के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और सीमित रूप से होली मनाने की अपील करते हुए ठाकरे ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि होली की आग में कोरोना वायरस जल जाएं।
 
उन्होंने कहा कि मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि अगले 8 दिन महत्वपूर्ण हैं और हमें सतर्क रहना होगा और वे पिछले 1 महीने से दैनिक आधार पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं तथा हमें बिना डरे और बिना घबराए इस समस्या से निपटने की जरूरत है। अगर हम डर जाएंगे तो हमसे गलतियां हो सकती हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई, नागपुर और पुणे में जांच सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। ठाकरे ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मास्क है। हमें यह देखने की आवश्यकता है कि मुंबई में खाली सेवन हिल्स अस्पताल का उपयोग क्या पृथक सुविधाओं के लिए किया जा सकता है?
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य के विभिन्न हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कर्मचारियों को सफाई के लिए कपड़े और आवश्यक चीजें मुहैया कराएं। होटल प्रबंधन को भी निर्देश दिया गया है कि वे जांच करें कि उनके होटलों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की थर्मल जांच हुई है या नहीं?
 
ठाकरे ने कहा कि मैंने सूचना और प्रचार विभाग को रेलवे और बस स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर जागरूकता संदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए होली नहीं मनाने का फैसला किया है।
 
उन्होंने कहा कि जब स्वाइन फ्लू फैला था तो दही हांडी समारोह रद्द कर दिए गए थे। मैं प्रार्थना करता हूं कि होली की आग में कोरोना वायरस महामारी जल जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख