sawan somwar

गुजरात में जुड़वां नवजात भाई-बहन ने दी Corona को मात

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (16:34 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मेहसाणा जिले में जन्म के कुछ ही दिन बाद कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित होने वाले जुड़वां भाई-बहन इस घातक वायरस से उबर गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

मेहसाणा के जिला विकास अधिकारी मनोज दक्षिणी ने बताया कि इन जुड़वां बच्चों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया, दोनों बच्चों की देखरेख करने वाले बाल रोग विशेषज्ञ तथा फिजिशियन ने कहा कि बच्चे ठीक हो गए हैं क्योंकि उनमें पिछले कुछ दिनों से वायरल संक्रमण का कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

इन बच्चों की मां में प्रसव के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, और वह ठीक भी हो चुकी है।मेहसाणा जिले के मोलीपुर गांव की रहने वाली महिला ने इन जुड़वा बच्चों को वडनगर सदर अस्पताल में 16 मई को जन्म दिया था।
नवजात बच्चों में से लड़का 18 मई को संक्रमित पाया गया था जबकि बच्ची की रिपोर्ट 22 मई को आई थी।गुजरात में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 15 हजार 572 मामले सामने आए हैं जिसमें से 960 की मौत हो चुकी है जबकि 8001 मरीज ठीक हो चुके हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम AMA में बताया, कौन हैं उनका पसंदीदा नेता?

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: 9 अगस्त क्यों है भारत के इतिहास का सबसे अहम दिन? जानिए भारत छोड़ो आंदोलन की कहानी

LIVE: झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन, राज्यसभा सोमवार तक स्थगित

Gen Z पर मोहन भागवत के बयान से सियासी बवाल, प्रियंका गांधी बोलीं- छात्रों को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI का दावा- NTA के अधिकारियों ने ही लीक किए थे प्रश्नपत्र

अगला लेख