Hanuman Chalisa

ट्रंप ने कहा, Corona virus पर हम जी-20 देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं

Webdunia
शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (10:07 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 पर जी-20 नेताओं की आपात वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के बाद गुरुवार को कहा कि अमेरिका इस विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए दुनियाभर में अपने मित्रों और साझेदारों के साथ काम कर रहा है तथा उनके प्रयासों में समन्वय स्थापित कर रहा है।
ALSO READ: Corona virus से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका ने चीन को पछाड़ा
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि हमने समस्या के बारे में बात की और उम्मीद है कि यह लंबे समय तक समस्या बनी नहीं रहेगी। अमेरिका इस विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए दुनियाभर में अपने दोस्तों और साझेदारों के साथ काम कर रहा है।
 
इसे अच्छी बैठक बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास कई अलग सुझाव व कई अच्छे सुझाव हैं। हम एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। दुनियाभर के नेता उस समस्या पर बात करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एकजुट हुए जिसने अभी 151 देशों को अपनी जद में ले रखा है। उन्होंने चर्चा की है कि इन सभी देशों के लिए तत्काल सूचना और आंकड़े साझा करना कितना महत्वपूर्ण है।
ALSO READ: बड़ी खबर, यूरोप में Corona Virus से 15 हजार से अधिक की मौत
उन्होंने कहा कि हम काफी हद तक ऐसा कर भी रहे हैं लेकिन हम और ज्यादा ऐसा करेंगे और एक-दूसरे को सूचित करेंगे कि हम इससे कैसे लड़ रहे हैं? यह थोड़ा अलग है लेकिन हम अलग तरीके से इससे निपट रहे हैं लेकिन इसमें काफी समरूपता है।
 
बाद में ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के साथ बातचीत की। टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के प्रयासों और इसके आर्थिक असर पर चर्चा की।
 
इस बीच यूएस चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने कोविड-19 पर जी-20 बैठक के बयान की प्रशंसा की जिसमें इस महामारी से लड़ने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार विवाद सुलझाने में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

मानसून की एंट्री तेज, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने की सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अगला लेख