Hanuman Chalisa

Covid 19 महामारी की रोकथाम के लिए ट्रंप ने की 5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (10:21 IST)
वॉशिंगटन। कोविड-19 के मामले बढ़ने से नर्सिंग होम में मरीजों की मौत की आशंकाओं के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को 5 अरब डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।
ALSO READ: कोरोना: रेमडेसिविर की लागत 10 डॉलर, फिर क़ीमत 3,000 डॉलर कैसे?
यह कदम राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बिडेन द्वारा पारिवारिक देखभाल योजना की घोषणा के बाद उठाया गया है। बिडेन की योजना का उद्देश्य बुजुर्गों के लिए संस्थागत देखभाल के विकल्पों का विस्तार करना और सब्सिडी देना है।
ALSO READ: ट्रंप बोले, Covid 19 की सबसे अधिक जांच अमेरिका में, भारत दूसरे नंबर पर
ट्रंप और बिडेन आगामी राष्ट्रपति चुनावों में देश के वरिष्ठ नागरिकों का समर्थन और वोट पाने का प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि मैं हर वरिष्ठ नागरिक को मदद और उम्मीद का संदेश देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आशा की किरण दिखनी शुरू हो गई है और हम जल्द ही सफल हो जाएंगे।

बुधवार को घोषित 5 अरब डॉलर की निधि उस पैकेज का हिस्सा है जिसमें नर्सिंग होम के कर्मियों की जांच, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सुविधाओं की साप्ताहिक सूची और नर्सिंग होम को अतिरिक्त प्रशिक्षण और समर्थन देना शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

'मुझसे 6 जून को एयरपोर्ट पर मिलें' : अमेरिका से लौट रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक ने किया दिल्ली घेरने का ऐलान!

OSM में गड़बड़ियों पर सरकार का एक्शन, CBSE के चेयरमैन और सचिव का तबादला

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा : रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी बसों में सफर, सीएम डॉ. मोहन बोले- कांग्रेस शासन में बंद हुई थी राज्य परिवहन सेवा

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

अगला लेख