Hanuman Chalisa

Coronavirus Vaccine: सबसे ज्‍यादा वैक्‍सीन लगाने वाले दुनिया के टॉप 10 देश

नवीन रांगियाल
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (15:51 IST)
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है, ठीक इसी बीच संक्रमण को काबू में करने के लिए लोगों को वैक्सीन लगाने का काम भी बहुत तेज गति से चल रहा है। आइए जानते हैं उन टॉप 10 देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है।

दरअसल, मीड‍िया में आई जानकारी के मुताबकि अब तक दुनियाभर में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, चीन जैसे मुल्कों में वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।

अमेरिका
कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है। इस कारण राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाने में जुटा हुआ है। अभी तक अमेरिका में 16.16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दुनिया में सबसे अधिक संख्या में वैक्सीन अमेरिका में लगाई गई है।

चीन
वैक्सीनेशन के मामले दूसरे नंबर चीन है। दिसंबर 2019 में चीन से ही कोरोना की शुरुआत हुई और देखते ही देखते ये दुनिया के अन्य हिस्सों तक पहुंच गया। चीन ने अब तक 13.38 करोड़ की आबादी को वैक्सीन लगाई है।

भारत
भारत में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है। ऐसे में भारत सरकार लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट करने में जुटी हुई है। भारत में अब तक 7.59 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीनेशन के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

ब्रि‍टेन
दुनिया में वैक्सीन लगाने के लिए सबसे पहले मंजूरी देने वाला देश ब्रिटेन वैक्सीनेशन के मामले में चौथे स्थान पर है। यहां 3.66 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।

ब्राजील
वायरस के नए वेरिएंट से जूझ रहा ब्राजील वैक्सीनेशन की लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। देश में 2.09 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। यहां बड़े पैमाने पर लोग वायरस की चपेट में आए हैं।

तुर्की
तुर्की में 1.66 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, ऐसे में वह वैक्सीनेशन के मामले में छठे स्थान पर है। यूरोप और एशिया के बीच में स्थित इस मुल्क में 34 लाख से अधिक लोग वायरस की चपेट में आए हैं और 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी
यूरोपीय देश जर्मनी में फिर से कोरोना प्रतिबंधों को लागू किया गया है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। वहीं, दूसरी ओर सरकार तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाने का काम कर रही है। अभी तक देश में 1.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज दी गई है। इस तरह वह वैक्सीनेशन के मामले में सातवें स्थान पर है।

इंडोनेशिया
वैक्सीन के हलाल होने को लेकर इंडोनेशिया में काफी बवाल मचा था। हालांकि, बाद में इस्लामिक अधिकारियों से वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिली। इसके बाद 1.22 करोड़ इंडोनेशियाई नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीनेशन के मामले में इंडोनेशिया आठवें स्थान पर है।

फ्रांस
फ्रांस की सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों से खासा परेशान हो उठी है। इस कारण वह नए प्रतिबंधों को लागू करने का विचार कर रही है। फ्रांस में 1.21 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज दी गई है। इस तरह ये यूरोपीय देश वैक्सीनेसन के मामले नौवें स्थान पर है।

रूस
वैक्सीनेशन के मामले में रूस 10वें स्थान पर है, जहां 1.20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। व्लादिमीर पुतिन की सरकार कोरोना से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है। साथ ही नागरिकों को वैक्सीनेट करने का काम भी जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसा कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का ग्रुप, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे, 743 लोग तिब्बत, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दिया बड़ा अपडेट

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 55 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बिहार में भी दहशत

Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

नेपाल में कुदरत के कहर के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात कर दिया मदद का भरोसा

अगला लेख