Hanuman Chalisa

COVID-19 : शोधकर्ताओं ने विकसित की नई पद्धति, Corona की जांच में होगी कारगर

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (00:42 IST)
बोस्टन। शोधकर्ताओं (Researcher) ने कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus infection) का पता लगाने के लिए एक नई रैपिड जांच पद्धति (Corona screening method) विकसित की है। इस तरीके से एक घंटे से भी कम समय में संक्रमण का पता लगाया जा सकता है और इसके लिए बहुत कम उपकरण की जरूरत होगी।अध्ययन (Research) में अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि नई जांच विधि 93 प्रतिशत संक्रमित मामलों का पता लगा सकती है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि ‘स्टॉप कोविड’ नामक नई जांच पद्धति काफी सस्ती होगी जिससे कि लोग हर दिन जांच करा सकेंगे। अनुसंधान करने वाली टीम में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिक भी थे।

‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसीन’ में प्रकाशित अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि नई जांच विधि 93 प्रतिशत संक्रमित मामलों का पता लगा सकती है। पारंपरिक जांच पद्धति में भी यही दर है। अध्ययन के सह लेखक और एमआईटी के वैज्ञानिक उमर अबुदैया ने बताया, हमें रैपिड जांच को मौजूदा स्थिति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना होगा ताकि लोग हर दिन खुद ही जांच करा लें। इससे महामारी की रफ्तार को घटाने में मदद मिलेगी।

अनुसंधानकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि जांच किट को आगे इस तरह तैयार कर लिया जाएगा कि इसका कार्यालय, अस्पताल, स्कूल, घर कहीं पर भी इस्तेमाल हो सकेगा। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक ‘स्टॉप कोविड’ जांच के नए संस्करण में किसी मरीज के नमूने में वायरस की आनुवंशिक सामग्री के साथ मैग्नेटिक बीड्स के जरिए संक्रमण का पता लगाया जाएगा।

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक इस तरीके से जांच की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। मानक जांच पीसीआर पद्धति में भी यही तरीका अपनाया जाता है। अध्ययन के एक और सह लेखक जोनाथन गुटेनबर्ग ने कहा, बीड्स पर वायरल जीनोम लेने के बाद हमने पाया कि जांच की संवेदनशीलता काफी बढ़ जाती है।
अनुसंधानकर्ताओं ने स्टॉप कोविड पद्धति से मरीजों के 402 नमूने की जांच की। जांच में इसने 93 प्रतिशत संक्रमित मरीजों का पता लगाया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख