shiv chalisa

2 बूस्टर डोज के बीच का अंतराल 9 महीने से कम होगा, अब इतने दिनों बाद लगेगा टीका...

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (22:39 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच अंतराल को सरकार जल्द ही मौजूदा 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) इस अंतराल को कम करने की सिफारिश कर सकता है, जिसकी बैठक 29 अप्रैल को होने वाली है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अन्य अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थाओं के अध्ययनों में पता चला है कि टीके की दोनों खुराक के साथ प्रारंभिक टीकाकरण से करीब छह महीने बाद एंटीबॉडी का स्तर कम होने लगता है और बूस्टर खुराक देने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

फिलहाल 18 साल से अधिक उम्र के वे सभी लोग टीके की तीसरी खुराक के पात्र हैं जिन्हें दूसरी खुराक लिए हुए नौ महीने हो चुके हैं।
घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, वैज्ञानिक साक्ष्यों और यहां तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अध्ययनों के परिणामों को देखने के बाद कोविड-19 टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच अंतराल को मौजूदा नौ महीने से कम करके जल्द ही छह महीने किए जाने की पूरी संभावना है।

शुक्रवार को एनटीएजीआई की बैठक में इस बाबत सिफारिश किए जाने के बाद अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

X का सर्वर हुआ डाउन, APP और वेबसाइट पर यूजर्स को परेशानी

मेरठ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली- सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू : भागवत

अगला लेख