'जीनोम सीक्वेंस' में गिरावट की खबरों का सरकार ने दिया यह जवाब, पेश किए आंकड़े...

Webdunia
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (20:43 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को बताया कि जुलाई और अगस्त में सार्स-सीओवी-2 के नमूनों की जांच के लिए पूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) की खातिर 16,000 से अधिक कोविड-19 नमूने भेजे गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ  मीडिया खबरों में आरोप लगाया गया है कि भारत में जीनोम अनुक्रमण और कोविड विश्लेषण में तेजी से गिरावट आई है, जबकि बीमारी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के बाद से नमूना विवरणों को सटीक रूप से साझा करने और डब्ल्यूजीएस नतीजों पर संचार के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच पोर्टल (आईएचआईपी) के माध्यम से आंकड़े साझा किए जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार जुलाई में निगरानी स्थलों के माध्यम से 9,066 नमूने भेजे गए और अगस्त में 6,969 नमूने साझा किए गए।

सार्स-सीओवी-2 की जीनोमिक निगरानी चिंता पैदा करने वाले स्वरूपों के बारे में जानकारी के लिए महत्वपूर्ण है। मंत्रालय ने कहा कि यह स्पष्ट है कि रिपोर्ट में उद्धृत अनुक्रमों की संख्या भारतीय कोविड जीनोम निगरानी पोर्टल से ली गई प्रतीत होती है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विश्लेषण किए गए अनुक्रमण नमूनों की संग्रह तिथि के अनुसार हैं और ये किसी खास महीने में अनुक्रमित नमूनों की संख्या को नहीं दर्शाते हैं। आईएनएसएसीओजी समह की प्रयोगशालाओं द्वारा अनुक्रमित नमूने संबंधित राज्यों द्वारा भेजे गए नमूनों पर भी निर्भर करते हैं।

आईएनएसएसीओजी प्रयोगशालाओं द्वारा नमूनों के प्रारंभिक अनुक्रमण का मकसद विदेशों से आने वाले यात्रियों के बीच घातक स्वरूपों (वीओसी) का पता लगाना था और यह भी देखना था कि क्या वीओसी से संक्रमित किसी व्यक्ति ने पिछले 1 महीने में देश में प्रवेश किया है।
ALSO READ: Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल
बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली जैसे कई राज्यों में फरवरी के महीने में मामले बढ़ने लगे और इसके प्रतिक्रिया के रूप में विदर्भ के 4 जिलों, महाराष्ट्र के 10 जिलों और पंजाब के करीब 10 जिलों में अनुक्रमण बढ़ाया गया।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
इसके अलावा प्रतिमाह 300 नमूनों या प्रति राज्य 10 निगरानी स्थलों के संबंध में कोई संख्या नहीं निर्धारित की गई है। ये सांकेतिक संख्याएं हैं और राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को सभी भागों से भौगोलिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले अधिक निगरानी स्थलों की पहचान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More