Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : तेलंगाना में Corona के 1321 नए मामले, 5 संक्रमितों की मौत

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (12:23 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 1,321 नए मामले आए, जो इस साल अब तक एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3.12 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि 5 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,717 हो गई है।

एक सरकारी बुलेटिन में तीन अप्रैल को रात आठ बजे तक आए मामलों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सबसे अधिक 320 मामले आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 144 और रंगारेड्डी में 121 नए मामले आए।

राज्य में 7,923 लोग अब भी संक्रमित हैं और शनिवार को 62,973 नमूनों की जांच की गई। अभी तक करीब 1.04 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 96.91 प्रतिशत है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

अगला लेख