rashifal-2026

Lockdown में फर्जीवाड़ा : कई गुना अधिक भाड़े पर मजदूरों को ले जा रहा था चालक

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (14:57 IST)
4
मथुरा। उत्तर प्रदेश के औरैया का निवासी एक टैक्सी चालक अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी फर्जी प्रमाण पत्र पर गुड़गांव के आधा दर्जन मजदूरों को कई गुना अधिक भाड़े पर इलाहाबाद ले जाते पकड़ा गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक दिन पूर्व ही उसका एक अन्य साथी चालक कुछ मजदूरों को इलाहाबाद पहुंचाकर आ चुका है।

पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं महामारी अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जिन मजदूरों को वह उस फर्जी पास के सहारे इलाहाबाद पहुंचाने का प्रयास कर रहा था, उन्होंने भी उसके विरुद्ध धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।

मथुरा के पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया, बुधवार को मैं स्वयं राष्ट्रीय राजमार्ग के गश्ती दल एवं कोसीकलां थाना पुलिस के साथ हरियाणा सीमा पर स्थित कोटवन पुलिस चैकी के चेकपोस्ट पर पहुंचा तो कुछ ही देर में दिल्ली की ओर से एक सफेद इनोवा कार आती दिखाई दी।

जिस पर अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी पास की प्रति लगी हुई थी। जिसके आधार पर उसने उसे निकल जाने देने के लिए कहा।उन्होंने बताया, मुझे इसमें कुछ गड़बड़ लगा। क्योंकि मैं जानता था कि अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी सामान्यतः हिन्दी में हस्ताक्षर करते हैं, जबकि उस पास पर अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए गए थे।

तस्दीक करने पर वह गलत निकला। उससे यह भी जानने का प्रयास किया कि उसे यह पास कैसे प्राप्त हुआ। इस पर वह टूट गया और सारी पोल खोल दी कि इंटरनेट से तैयार किया है।पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि मनोज कुमार नामक आरोपी औरैया का रहने वाला है।

वह छह मजदूरों को गुड़गांव से इलाहाबाद ले जाने के लिए निकला था। वह उनसे तीस रुपए प्रति किमी के हिसाब से भाड़ा वसूल कर रहा था। इससे पहले भी वह इस फर्जी पास से बॉर्डर पार कर चुका है। उसका एक साथी चालक एक दिन पहले ही कुछ अन्य मजदूरों को इसी प्रकार के पास से इलाहाबाद छोड़कर वापस लौटा था।

पुलिस ने मनोज कुमार के खिलाफ फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने, धोखाधड़ी करने, तय दर से अधिक मूल्य वसूलने, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन मजदूरों (श्याम सुंदर, अवधेश, विनोद कुमार निवासी इलाहाबाद तथा संजय, बालकिशन, राकेश निवासी प्रतापगढ़) ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोसीकलां थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया, सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नंदगाव रोड स्थित हिन्दू इंटर कॉलेज में पृथक वास में रखा गया है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मनगरी प्रयागराज में गरमाई राजनीति, शंकराचार्य का आमरण अनशन और प्रशासन का नोटिस, क्या है पूरा मामला?

ऐसी मर्डर मिस्‍ट्री सुनी नहीं होगी, मां से नफरत में दो महिलाओं संग किया ये कांड, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

ट्रंप के खिलाफ कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के भाषण ने क्यों मचाया तहलका? 'पुराना दौर खत्म', सीधे दावोस से दी चेतावनी

Maharashtra में फिर बड़ा उलटफेर, महायुति में 'दरार', राज ठाकरे अब एकनाथ शिंदे के साथ, शिंदे की सेना और मनसे का गठबंधन

Atal Pension Yojana को लेकर खुशखबरी, Budget 2026 से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए कैसे मिलती है 5000 रुपए महीने पेंशन

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सैन्‍य वाहन खाई में गिरा, 10 की मौत, 7 गंभीर जख्‍मी

राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर कर्नाटक में भी बवाल, गहलोत ने पढ़ने से किया इंकार

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में विस्‍फोट, 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

भोजशाला में बसंत पंचमी की पूजा और नमाज साथ-साथ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, प्रशासन की अग्निपरीक्षा

मुंबई को फिर मिलेगी महिला महापौर, भाजपा की इन 3 धाकड़ नेताओं के नाम दौड़ में सबसे आगे

अगला लेख