suvichar

...तो टाटा ग्रुप ला सकता है भारत में वैक्‍सीन का तीसरा विकल्‍प

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2021 (17:02 IST)
ऑटो मोबाइल्‍स में अग्रणी कंपनी टाटा ग्रुप द्वारा भारत में मॉर्डना कंपनी के कोविड-19 वैक्सीन लाने की खबर है। कहा जा रहा है टाटा इसके लिए बातचीत कर रहा है। यह बातचीत कारगर हुई तो भारत में लोगों को कोविड टीके के लिए एक  तीसरा विकल्प मिल सकता है। मीडि‍या रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है।

अभी भारत सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार और भारत बायोटेक के द्वारा तैयार वैक्सीन  को मान्यता दी है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबा के मुताबि‍क टाटा समूह की हेल्थकेयर कंपनी टाटा मेडिकल ऐंड डायग्नोस्ट‍िक्स भारत में कोविड-टीके को लॉन्च करने के लिए अमेरिकी कंपनी मॉर्डना से बातचीत में लगी है।


हालांकि अभी कंपनी ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में 16 जनवरी को हेल्थवर्कर्स और अन्य फ्रंट वर्कर्स को टीका दिया गया।


सरकारी मानकों के अनुसार, किसी विदेशी टीका कंपनी को भारत में मंजूरी हासिल करने के लिए भारतीय वालंटियर के साथ फेज-3 का ट्रायल करना होगा। ऐसे में टाटा अगर भारत में टीका उतारना चाहती है तो उसे केंद्र सरकार की संस्था वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के साथ मिलकर भारत में मॉडर्ना के टीके का ट्रायल करना पड़ेगा।

mRNA पर आधारित मॉर्डना के टीके की प्रभावशीलता दर 94.1 फीसदी बताई गई है। इस वैक्सीन को अमेरिका के अलावा कनाडा और ब्रिटेन में भी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली है।

यह टीका माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखने पर करीब 6 महीने तक उपयोगी रहता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉडर्ना के टीके से एलर्जिक रिएक्शन भी बहुत कम हुए हैं। सीरम ने कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर विकसि‍त किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

277 करोड़ से अधिक पौधारोपण वाला 'हरित प्रदेश' बनेगा यूपी, 2026 के वर्षाकाल में फिर नया इतिहास रचेगा प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: कमर्शियल LPG का आवंटन भी 50 फीसदी बढ़ा, सरकार का बड़ा बयान

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: 16 RDX IED का दावा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गांधीनगर में भाजपा कोर कमेटी की पहली महत्वपूर्ण बैठक

गुजरात में किसानों के लिए बड़ी राहत, अब बैरल में मिलेगा पेट्रोल और डीजल, सरकार ने नियमों में दी ढील

अगला लेख