biodatamaker
✕

वर्क फ्रॉम होम को लेकर सर्वेक्षण, सामने आया चौंकाने वाला नतीजा

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (22:58 IST)
हैदराबाद। कोरोनावायरस (Coronavirus) से फैली महामारी ने हमारी जीवनशैली के साथ-साथ कार्यशैली को भी बदला है। महामारी के दौर में बड़ी संख्या में संस्थाओं ने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया। हाल ही जूम ने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप से एक सर्वेक्षण और आर्थिक विश्लेषण करवाया। इसका उद्देश्य महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम व वीडियो संचार समाधानों के आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन करना था।

इस सर्वेक्षण में सामने आया कि वर्क फ्रॉम होम करने वालों की संख्या में 2.5-3.0 गुना की वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त वीडियो संचार समाधानों का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में भी 2.4-2.7 गुना की वृद्धि हुई है। वीडियो संचार समाधानों पर बीतने वाले समय में 3-5 गुना की वृद्धि देखी गई है।

छोटे-से-मध्यम आकार के व्यवसायों (एसएमबी) के सर्वेक्षण में पाया गया है कि महामारी के दौरान कर्मचारियों की हिस्सेदारी में 2.6 गुना वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में सामने आया कि एक तिहाई से अधिक कर्मचारी (भारत के लिए एक उच्च 47%) वर्क फ्रॉम होम करेंगे, जबकि लगभग आधे कर्मचारी (भारत में 52%) महामारी के बाद भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग करने की उम्मीद करते हैं।

सर्वेक्षण से पता चलता है कि अधिकांश व्यवसाय (भारत में 87%) इस कथन से दृढ़ता से सहमत हैं कि उनकी कंपनी एक सफल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समाधान के माध्यम से सफल वर्क फ्रॉम होम के कारण एक लचीले रिमोट वर्किंग मॉडल पर विचार कर रही है।

2020 के बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के कोविड​​-19 की कर्मचारी भावना ने बताया कि सर्वेक्षण से पता चला है कि 70 प्रतिशत मैनेजर वर्क फ्रॉम होम या रिमोट कार्यशैली के पक्ष में हैं। महामारी फैलने के पहले ऐसा नहीं था। यह संख्या सबसे ज्यादा अमेरिका, जर्मनी और भारत में क्रमश: 72%, 70% और 92% है। काम करने का यह हाइब्रिड मॉडल महामारी खत्म होने के बाद भी रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख