Biodata Maker

फिल्म अभिनेता सनी देओल कोरोनावायरस से संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (07:35 IST)
शिमला। बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। हल्का बुखार और गले में खराश महसूस होने के बाद उन्होंने अपना कोविड 19 टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।
 
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सनी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे थे।
 
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद और उनके दोस्त मुंबई रवाना होने की योजना बना रहे थे, लेकिन मंगलवार को कोविड-19 जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित पाए गए।
 
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 709 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,228 पहुंच गई। वहीं राज्य में मंगलवार को संक्रमण के कारण 21 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 657 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

अगला लेख