Hanuman Chalisa

Co-Infection: ये होता है जब दो वायरस किसी पर करते हैं एक साथ अटैक

Webdunia
वायरस ने अभी हर किसी को परेशान कर रखा है। इसका नाम आते ही सार्स सीओवी-2 का ख्‍याल आता है, जिससे कोरोना का खतरा होता है। लेकिन इंन्फ्लुऐंजा ए (आईएवी) और रेस्पिरेटरी सिंसिशियल वायरस (आरएससी) जैसे श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाले अन्य वायरस भी हैं जो हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण बनते हैं।

इंन्फ्लुऐंजा और सार्स सीओवी2 को छोड़कर तो इनमें से किसी भी वायरस से बचाव के लिए कोई टीका या किसी तरह का प्रभावी उपचार तक नहीं है।

ग्लासगो विश्वविद्यालय में हुई एक रिसर्च कहती है कि जब आप पर एक से अधिक वायरस एक ही बार में हमला करते हैं तो क्या होता है। ऐसे हालात को ‘को-इन्फेक्शन’ कहते हैं।

अनुसंधान से पता चला कि संक्रमण के 30 फीसदी मामलों में कारण एक से अधिक वायरस हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि किसी बिंदु पर दो अलग-अलग वायरस आपकी नाक या फेफड़ों की कोशिकाओं को संक्रमित कर रहे हैं। एक ही कोशिका के भीतर इन अलग-अलग वायरस का मेल होने पर वायरस का नया ही स्वरूप सामने आता है और इसे ‘एंटीजेनिक शिफ्ट’ कहते हैं।

जब दो वायरस एक साथ हमला करते हैं तो इसे को-इन्फेक्शन या सह-संक्रमण कहा जाता है और ये वायरस के लिए संकट पैदा करता है। कई बार कुछ वायरस दूसरे वायरस को ब्लॉक करते नजर आते हैं, जबकि कुछ वायरस एक-दूसरे से मिल जाते हैं। हालांकि को-इन्फेक्शन के दौरान होने वाली इन सकारात्मक और नकारात्मक क्रियाओं में से क्या फर्क पड़ता है, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अध्ययन से पता चलता है कि यह क्रियाएं इस बात की जानकारी देने में मददगार साबित हो सकती हैं कि आप कितने बीमार हैं।

अध्ययन ने इस बात की जांच की कि क्या होता है जब आप दो ह्यूमन रेस्पिरेटरी वायरस के साथ एक डिश में कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं। अपने प्रयोगों के लिए, उन्होंने IAV और RSV वायरस को चुना, जो दोनों सामान्य हैं और हर साल बहुत सारी बीमारी और मृत्यु का कारण बनते हैं।

आईएवी और आरएसवी से कोशिका को संक्रमित किया गया। इसमें शोधकर्ताओं ने देखा कि क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जैसी उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग तकनीकों का उपयोग करके प्रत्येक वायरस के साथ क्या होता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख