Hanuman Chalisa

70% लोगों ने भी अगर मास्क पहना होता तो नियंत्रण में होता कोरोनावायरस

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (13:53 IST)
सिंगापुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी को इतना विकराल रूप लेने से रोका जा सकता था, अगर 70% लोगों ने भी लगातार मास्क पहना होता। एक अध्ययन में इसके साथ ही कहा गया है कि आम कपड़े से भी लगातार मुंह ढकने से संक्रमण फैलने की दर कम हो सकती है।
 
मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और उसे पहनने की अवधि के उसके असर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के संबंध में किए गए अध्ययनों की समीक्षा में यह बात सामने आई है।
 
पत्रिका ‘फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स’ में प्रकाशित इस अध्ययन में, 'फेस मास्क' पर किए गए अध्ययनों का आकलन किया गया और इस पर महामारी विज्ञान की रिपोर्टों की समीक्षा कि क्या ये एक संक्रमित व्यक्ति के दूसरे लोगों को संक्रमित करने की संख्या को कम करते हैं।
 
अध्ययन में कहा गया, 'अत्यधिक प्रभावकारी फेस मास्क, जैसे कि लगभग 70 प्रतिशत अनुमानित प्रभावकारिता वाले सर्जिकल मास्क को अगर 70 प्रतिशत लोगों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर पहना होता तो, वैश्विक महामारी के प्रकोप को कम किया जा सकता था।'
 
अध्ययन के शोधकर्ताओं में ‘नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर’ के संजय कुमार भी शामिल थे। कुमार ने कहा कि यहां तक की आम कपड़े से भी लगातार मुंह ढकने से संक्रमण फैलने की दर कम हो सकती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में बड़ा हादसा, कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग, 14 की मौत, CM योगी ने कहा- दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

अगला लेख