Hanuman Chalisa

बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, जम्मू-कश्मीर में फिर भी अनलॉक शुरू

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 24 मई 2021 (15:47 IST)
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के कारण बढ़ते मौत के आंकड़ों के बीच प्रशासन ने अनलॉक भी शुरू कर दिया है। हालांकि विशेषज्ञों तथा डॉक्टरों का मानना है कि खतरा अभी टला नहीं है और प्रशासन का यह निर्णय खतरनाक साबित हो सकता है। आज सोमवार को समाचार भिजवाए जाने तक 20 और लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके थे। इसके साथ ही कोरोना अभी तक 3,600 के लगभग लोगों को जम्मू-कश्मीर में लील चुका था। इसमें ब्लैक फंगस से होने वाली 3 मौतें भी शामिल हैं।

ALSO READ: कोरोना के खिलाफ जंग में 10 लीटर के 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स उपलब्ध कराएगा BCCI
 
पर इसके बावजूद प्रशासन अब पाबंदियों को अनलॉक करने लगा है। आज से उसने बाजारों, विभिन्न सेवाओं तथा दुकानों को 1 दिन के अंतराल के बाद खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। हालांकि यह अनुमति सिर्फ सुबह 6 से दिन के 11 बजे तक की है जिसके प्रति प्रशासन कहता था कि ऐसा करना बहुत जरूरी हो गया था।

ALSO READ: आम लोगों की चिंता बढ़ाते कोरोना के डेटा ट्रैकिंग ऐप
 
कुछ व्यापारों को अभी भी बंद रखा गया है। जिन व्यापारों को बंद रखा गया है, उन्हें रात 8 से 10 बजे के बीच अपने संस्थान खोलकर सामान की जांच करने व साफ-सफाई की अनुमति प्रदान तो की गई है, पर लोगों में इसके प्रति गुस्सा है कि रात के समय कौन उन्हें आने-जाने की इजाजत देगा?


 
करीब 1 महीने से जम्मू-कश्मीर में कोरोना पाबंदियों को लागू करने के लिए कोरोना कर्फ्यू जारी है। पर सच्चाई यह है कि ये पाबंदियां भी कोरोना पीड़ितों की संख्या पर कोई खास रोक इसलिए नहीं लगा पाई हैं, क्योंकि सुबह 4 से 5 घंटों की मिलने वाली छूट सारी मेहनत पर पानी फेर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

नासिक में वॉटरफॉल पर घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

Amarnath Yatra 2026: पोनी एम्बुलेंस सेवा से श्रद्धालुओं को राहत, मेडिकल किट और ऑक्सीजन के साथ तैयार

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

राम मंदिर दान चोरी कांड पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा खुलासा

अगला लेख