ramcharitmanas

गांगुली का बड़ा बयान, साल के अंत तक नहीं खत्म होगा कोविड-19, IPL दूसरे देश में

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (07:15 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि देश को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत तक कोविड-19 महामारी को झेलना होगा। उनके इस बयान से यह लगभग साफ हो गया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन भारत में नहीं होगा।
 
टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में भारत में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में पूछे गये सवाल पर गांगुली ने कहा कि मुझे लगता है कि अगले दो-तीन-चार महीने थोड़े कठिन होंगे। हमें बस इसे सहन करना होगा और साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक जीवन सामान्य हो जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि बीसीसीआई पहले ही सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल के आयोजन की योजना बनाई है।
 
 बोर्ड की पहली पसंद टूर्नामेंट के देश में आयोजन की होगी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण ऐसा मुश्किल लग रहा है। यूएई और श्रीलंका के बाद सोमवार को न्यूजीलैंड ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की है। कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
 
‘दादा ओपन विद मयंक’ कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं टीके (वैक्सीन) के निकलने का इंतजार करूंगा। तब तक, हमें थोड़ा और सावधान रहना होगा। हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और हम बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं। लार एक मुद्दा है। हो सकता है कि एक बार टीका लगने के बाद किसी भी अन्य बीमारी की तरह, सब कुछ ठीक हो जाएगा।'
 
महामारी ने भले ही दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया हो, लेकिन बल्लेबाज गांगुली ने इसकी तुलना पिच सामंजस्य बैठाने से करते हुए कहा कि यह बल्लेबाजी रणनीति की तरह है, यह सभी पिचों पर एक समान नहीं खेलते है। आप धीमी पिचों पर अलग तरह से खेलते हैं और जब यह सपाट होती है तो आपका तरीका दूसरा होता है। कोविड-19 भी उसी चरण में है, ठीक होने की चरण में। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख