rashifal-2026

खुशखबर, इस सॉफ्टवेअर से मात्र 5 सेकंड में लग जाएगा कोविड-19 का पता

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (14:50 IST)
4
नई दिल्ली। आईआईटी रूड़की के एक प्राध्यापक ने ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित करने का दावा किया है जो संदिग्ध मरीज के एक्स-रे स्कैन का प्रयोग कर पांच सेकेंड में कोविड-19 का पता लगा सकता है।
 
प्राध्यापक ने इस सॉफ्टवेयर को पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया है और इसकी समीक्षा के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का रुख किया है। उन्हें इस सॉफ्टवेयर को विकसित करने में 40 दिन का समय लगा।
 
सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक कमल जैन ने दावा किया कि सॉफ्टवेयर न सिर्फ जांच का खर्च कम करेगा बल्कि स्वास्थ्य पेशेवरों के वायरस के संपर्क में आने का जोखिम भी घटाएगा। अब तक उनके इस दावे की किसी चिकित्सा संस्थान ने पुष्टि नहीं की है।
 
जैन ने कहा, मैंने कोविड-19, निमोनिया और तपेदिक के मरीजों के एक्स-रे समेत करीब 60,000 एक्स-रे स्कैन का विश्लेषण करने के बाद कृत्रिम बुद्धिमता आधारित डेटाबेस विकसित कर इन तीनों बीमारी में छाती के जमाव (कंजेशन) के बीच अंतर को पता लगाया। मैंने अमेरिका की ‘एनआईएच क्लिनिकल सेंटर’ में उपलब्ध छातियों के एक्स-रे के डेटाबेस का भी विश्लेषण किया।‘
 
उन्होंने कहा, ‘मेरे विकसित स़ॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर डॉक्टर, लोगों के एक्स-रे की तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर न सिर्फ यह आंकेगा कि मरीज में निमोनिया का कोई लक्षण है या नहीं बल्कि यह भी बताएगा कि यह कोविड-19 के कारण है या किसी अन्य जीवाणु के कारण और संक्रमण की गंभीरता भी मापेगा।‘ परिणाम महज पांच सेकेंड में प्राप्त हो जाएंगे।”
 
उन्होंने कहा कि य़ह सॉफ्टवेयर सटीक प्रारंभिक जांच में मदद कर सकते हैं जिसके बाद घातक वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की आगे की जांच की जा सकेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पापा, मैं अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं, एयर होस्टेस पिंकी की आखिरी कॉल, भावुक पिता ने क्या बताया

कौन थे अजीत पवार का जेट उड़ाने वाले कैप्टन सुमित कपूर, Learjet का माना जाता था Expert

कौन थीं अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली कैप्टन शांभवी पाठक, 25 साल उम्र में दर्दनाक मौत, कितने साल का था अनुभव, MP से क्या था कनेक्शन, कैसे भरी थी सपनों की उड़ान

क्या था 70,000 करोड़ का सिचाई घोटाला, कैसे जुड़ा था अजित पवार का नाम

अजित पवार की तरह विमान हादसे में गई थी इन दिग्गजों की जान, देखें Photos

सभी देखें

नवीनतम

ब्रेकिंग न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए समानता संवर्धन विनियम 2026 पर लगाई रोक, नियमों को अस्पष्ट और दुरुपयोग की संभावना वाला बताया

अजित पवार को बारामती में अंतिम विदाई, बेटे पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि

Jio की AI पहल : उत्तराखंड के 3000 छात्र और शिक्षक बने फ्यूचर-रेडी, 400 से अधिक संस्थानों में दी ट्रेनिंग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूजीसी के नए नियमों पर रोक

कश्‍मीर में भारी बर्फबारी से होटलवालों की मौज, आसमान छूने लगा किराया, गुलमर्ग के 100 फीसदी होटल बुक

अगला लेख